Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर और मध्य क्षेत्रों में अधिक असर

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा का असर अधिक रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी रायपुर में आज बादल छाने और बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Exit mobile version