छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, रायपुर में पारा 33 डिग्री के पार

CG Weather Update : रायपुर.
छत्तीसगढ़ में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जबकि माह के अंत तक पारा 36 डिग्री तक जाने की संभावना है। पश्चिम से पूर्व चल रही हवाओं के कारण दिन का तापमान बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी के अंतिम दिनों में गर्मी का असर तेज हो जाता है। फिलहाल दिन में गर्मी और रात में हल्की राहत बनी हुई है। ठंड का असर अभी अंबिकापुर जैसे उत्तरी इलाकों में महसूस किया जा रहा है।

सोमवार को रायपुर में सुबह हल्की धुंध और दिन में गर्मी का अहसास रहेगा। तापमान करीब 33 डिग्री दिन और 19 डिग्री रात रहने का अनुमान है।

You May Also Like

More From Author