CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर जारी है। पिछले 24 घंटों में तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ, जहां राजनांदगांव 44°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि रायपुर में 43.2°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में तापमान 1-2°C तक गिर सकता है, जिससे हल्की राहत मिलेगी। इसके बाद 3 दिनों तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है।
आने वाले 5 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और शाम या रात में बारिश के आसार हैं। तापमान 43°C के आसपास रह सकता है।

