Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, अगले 7 दिन तापमान में बदलाव नहीं, रायपुर में सुबह धुंध के आसार

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

CG Weather Update:
छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल स्थिर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है, जिसके चलते आगामी दो दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध छा सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

Exit mobile version