Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, दो दिन ठंड से राहत के संकेत

Weather

Weather

CG Weather Update | रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। आगामी 48 घंटों में प्रदेशभर में रात का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की गिरावट संभव है, हालांकि आगे किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश पर दो सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फियर में द्रोणिका के रूप में स्थित है, जबकि पूर्वोत्तर क्षेत्र में उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम प्रभावी बनी हुई है।

राजधानी रायपुर में सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Exit mobile version