CG Weather Update | रायपुर: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
मंगलवार को राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माना में पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो रायपुर में 27.8 डिग्री, माना में 29 डिग्री, बिलासपुर में 27.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 27.4 डिग्री, अम्बिकापुर में 26.2 डिग्री, दुर्ग में 27.6 डिग्री और राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 9.4 डिग्री, अम्बिकापुर में 6.5 डिग्री, जगदलपुर में 10 डिग्री, दुर्ग में 10.2 डिग्री और राजनांदगांव में 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार, 17 दिसंबर की सुबह राजधानी रायपुर में हल्की धुंध छाई रह सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।