Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगा तापमान, कई जिलों में अंधड़ और बारिश के आसार

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तापमान में फिर बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि दोपहर बाद राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है। मौसम में नमी बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे गर्मी का असर फिर महसूस किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर विभिन्न ऊपरी वायुमंडलीय सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके प्रभाव से बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज अंधड़ की स्थिति बन सकती है। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

रायपुर के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। शहर में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Exit mobile version