Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

CG Weather Update :
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

शुक्रवार को राजनांदगांव में सबसे अधिक 35 डिग्री और अंबिकापुर में सबसे कम 11.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रायपुर में तापमान 34.3/19.3 डिग्री रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहने के साथ तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Exit mobile version