CG Weather Update: रायपुर में पारा 32 डिग्री, 4 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना

CG Weather Update: रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से फरवरी के तीसरे दिन रायपुर, सुकमा और राजनांदगांव में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात के मौसम में खास बदलाव नहीं दिखा, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप का असर महसूस होने लगा। पिछले तीन दिनों से रायपुर और राजनांदगांव प्रदेश के सबसे गर्म शहर बने हुए हैं। वहीं पेंड्रा, जगदलपुर और माना में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 4 फरवरी को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 5 और 8 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर बदलाव आ सकता है।

रायपुर में आज सुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है। दोपहर में गर्मी का अहसास होगा, जबकि रात में हल्की ठंड बनी रहेगी।

You May Also Like

More From Author