Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, कई जिलों में तापमान सामान्य से 2-4°C अधिक

Weather

Weather

CG Weather Update:
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना रह सकता है।

मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही इसी क्षेत्र से ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा तक करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणिका भी सक्रिय है।

आज का मौसम
प्रदेश में आज मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में 11 मार्च को हल्की धुंध रहने की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Exit mobile version