Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, रायपुर में तापमान 37 डिग्री तक पहुंचा

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बिहार से झारखंड होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है, लेकिन इसके प्रभाव से फिलहाल प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले दो दिनों तक भी मौसम के इसी तरह शुष्क बने रहने का अनुमान है।

रायपुर का मौसम
स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक 9 मार्च को रायपुर में हल्की धुंध रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Exit mobile version