Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

CG Weather Update:

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम का मिजाज स्थिर बना हुआ है और आने वाले कुछ दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास परिवर्तन के संकेत नहीं हैं, जबकि अधिकतम तापमान भी अगले पांच दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा।

बीते 24 घंटों के मौसम का आकलन करें तो पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के किसी भी जिले में वर्षा नहीं हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश के ऊपर कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। आज भी प्रदेश में सूखा मौसम रहने की संभावना है और अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

रायपुर का मौसम:
राजधानी रायपुर में सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Exit mobile version