रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 33.6°C रायपुर और माना में, जबकि न्यूनतम 10°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। फिलहाल कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं होने से मौसम शुष्क बना हुआ है।
आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी महसूस होगी।
रायपुर में आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 19°C के आसपास रहने का अनुमान है।

