रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, जबकि न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं होगा।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 34.0°C राजनांदगांव और न्यूनतम 10.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। कहीं भी उल्लेखनीय वर्षा नहीं हुई, केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, सक्रिय सिस्टम के चलते 1 मार्च से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, रायपुर में 26 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 20°C रहने का अनुमान है।

