Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update : फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और अंधड़ की संभावना

CG Weather Update

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। बीती रात, प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बादलों की गर्जना सुनी गई और कुछ जगहों पर बारिश भी हुई है। हालांकि, गर्मी से अभी भी राहत नहीं मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़ चलने के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मार्च और 1 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Exit mobile version