Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज; CM विष्णुदेव साय नवा रायपुर से करेंगे जारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे परिणामों की घोषणा

​प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से दोपहर को एक गरिमामय कार्यक्रम में परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे। इस दौरान शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

कैसे और कहाँ देखें अपना स्कोरकार्ड?

​परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Exit mobile version