CGBSE Board Exam 2026: 20 फरवरी से शुरू परीक्षाएं, कांकेर में 17 हजार से ज्यादा छात्र शामिल

CGBSE Board Exam 2026:
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पूरे प्रदेश में पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं।

कांकेर जिले में 128 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10वीं के 9,082 और 12वीं के 7,938 सहित कुल 17,020 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने बताया कि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

‘हमर लक्ष्य’ अभियान के तहत छात्रों को बेहतर तैयारी कराई गई है। पिछले वर्षों में जिले का परिणाम करीब 90% रहा है और इस बार भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

You May Also Like

More From Author