Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CGBSE रिजल्ट 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे 29 या 30 अप्रैल को संभावित

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द जारी होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार रिजल्ट 29 या 30 अप्रैल को घोषित किया जा सकता है।

मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बोर्ड कभी भी परिणाम जारी करने की घोषणा कर सकता है।

बता दें कि परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर 18 मार्च तक चली थीं। हिंदी पेपर लीक होने के कारण 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई, जिससे रिजल्ट में देरी हुई।

इस साल कक्षा 10वीं में 3.20 लाख से ज्यादा और 12वीं में करीब 2.45 लाख छात्र शामिल हुए हैं। सभी विद्यार्थी अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पिछले साल 7 मई को रिजल्ट जारी हुआ था, जिसमें 10वीं का पास प्रतिशत 68.76% और 12वीं का 82.25% रहा था।

Exit mobile version