रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम 29 अप्रैल को जारी करेगा। इसकी घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है।
रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में घोषित किया जाएगा। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट्स और अन्य अधिकृत पोर्टल्स पर ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे।
बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कई वेबसाइटों पर रिजल्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

