Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CGPSC Prelims 2024 का रिजल्ट जारी: 3737 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित, 246 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रीलिम्स 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, आबकारी सब इंस्पेक्टर समेत 17 विभिन्न सेवाओं के 246 पदों पर भर्ती की जाएगी।

परीक्षा 9 फरवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित हुई थी। जारी परिणाम के अनुसार, कुल 3737 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए क्वालीफाई किया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया में सबसे ज्यादा 90 पद आबकारी सब इंस्पेक्टर के हैं, जबकि डिप्टी कलेक्टर के 7 और डीएसपी के 21 पदों पर नियुक्ति होगी। खास बात यह है कि पिछले साल डीएसपी का कोई पद नहीं था, लेकिन इस बार आयोग ने 21 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, जिससे अभ्यर्थियों को बड़ा मौका मिला है।

Exit mobile version