छत्तीसगढ़ CGPSC घोटाला: ED ने चेतन बरघोरिया को किया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अदालत ने ED को आरोपी की 6 दिन की रिमांड दी है।

मामले की जांच के दौरान सामने आई WhatsApp चैट को भी अहम माना जा रहा है। इन चैट्स के आधार पर जांच एजेंसी कथित लेन-देन और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

ED अब रिमांड अवधि के दौरान चेतन बरघोरिया से पूछताछ कर मामले से जुड़े तथ्यों और अन्य संभावित कड़ियों की जानकारी जुटाएगी।

You May Also Like

More From Author