Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CGPSC ने जारी किया SI, सूबेदार और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, 7301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 12 जुलाई 2026 को आयोजित इस परीक्षा के आधार पर 7,301 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है।

यह भर्ती 341 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को संभावित है। चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।

Exit mobile version