Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

ज्वेलरी दुकान से ‘चड्डी गैंग’ ने बोला धावा, 10 लाख के जेवर और नगदी लूटे

छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में बीते बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात ‘चड्डी गैंग’ के बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपए के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीनों बदमाश अर्धनग्न हालत में नजर आ रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, कमल विहार गेट-1 स्थित ‘प्रभुचंदा ज्वेलर्स’ नामक दुकान में यह चोरी हुई। दुकानदार कमल बघेल ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्हें शटर का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर जाने पर उन्हें पता चला कि 10 लाख रुपए से ज्यादा के जेवर और करीब 20 हजार रुपए नकदी गायब है। चोर दुकान में लगे तीनों सीसीटीवी कैमरे भी चुरा ले गए।

हालांकि, आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात की तस्वीरें कैद हो गईं। इन फुटेज में तीनों बदमाश अर्धनग्न हालत में दिख रहे हैं। एक बदमाश के हाथ में सब्बल, दूसरे के हाथ में चाकू और दो अन्य के हाथों में पत्थर दिख रहा है।

पुलिस ने ‘चड्डी गैंग’ के बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस को इस वारदात में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली है।

https://khabarmitan.com/wp-content/uploads/2024/07/New-Project-6.mp4
Exit mobile version