Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

चैतन्य बघेल को सशर्त जमानत, रिहाई के बाद सेंट्रल जेल पहुंचे चरणदास महंत

रायपुर। शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को सशर्त जमानत मिलने और रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सेंट्रल जेल पहुंचकर चैतन्य बघेल से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने फेसबुक पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।

”महंत ने कहा कि यह मामला राजनीतिक द्वेष से प्रेरित था, लेकिन अब न्याय की जीत हुई है। उन्होंने भरोसा जताया कि न्याय के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से ED और ACB/EOW मामलों में सशर्त जमानत मिली है। 168 दिन जेल में रहने के बाद उनकी रिहाई को कांग्रेस ने सत्य और न्याय की जीत बताया है।

Exit mobile version