छत्तीसगढ़: जशपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी युगल को नेशनल हाईवे पर बाइक पर रोमांस करना महंगा पड़ गया। जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह किसी काम से कुनकुरी जा रहे थे, उसी दौरान उन्होंने देखा कि एक महंगी स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवक-युवती खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते हुए नेशनल हाईवे 43 में कुनकुरी की ओर जा रहे हैं।
एसपी ने रोका और क्लास लगाई:
- एसपी की गाड़ी को देखकर दोनों घबराकर भागने लगे, लेकिन एसपी के वाहन चालक ने उनका पीछा कर उन्हें रोक लिया।
- मौके पर पहुंचे एसपी शशिमोहन सिंह ने दोनों की जमकर क्लास लगाई।
- उन्होंने युगल को सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करने और खतरनाक स्टंटबाजी से बचने की सख्त हिदायत दी।
कार्रवाई और निर्देश:
- एसपी शशिमोहन सिंह ने कुनकुरी पुलिस को मौके पर बुलाया और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179(2) के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
- कुनकुरी पुलिस ने दोनों पर 500 रुपये का चालान काटा।
- जशपुर एसपी ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को बाइक पर स्टंटबाजी करने वालों, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों और तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।