Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को राहत, 169 परिवारों को 2.42 करोड़ की सहायता

रायपुर। राजमोहिनी देवी तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 169 परिवारों को कुल 2 करोड़ 42 लाख 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर की गई।

योजना के तहत मृत्यु और स्थायी विकलांगता से जुड़े मामलों में पात्र परिवारों को सहायता राशि प्रदान की गई। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग और परिस्थितियों के अनुसार 30 हजार से 4 लाख रुपये तक की सहायता शामिल है।

तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े परिवारों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सहायता दी गई है।

Exit mobile version