Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

दंतेवाड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: 25 लाख के इनामी माओवादी सुधीर समेत तीन नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन पुरुष नक्सलियों को मार गिराया गया, जिनमें 25 लाख का इनामी माओवादी DKSZCM सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली भी शामिल है। मौके से INSAS राइफल, 303 राइफल और विस्फोटक सामग्री समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर गिरसापारा, नेलगोड़ा, बोड़गा और इकेली गांवों के पास नक्सली गतिविधियों की सूचना पर DRG और Bastar Fighters की टीम ने अभियान चलाया। सुबह 8 बजे शुरू हुई मुठभेड़ के बाद तलाशी में तीनों नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

100 नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, बस्तर में शांति की ओर बढ़ता अभियान

आईजी सुंदरराज ने कहा कि सरकार और जनता की मंशा के अनुसार बस्तर में तैनात DRG, STF, CoBRA, CRPF, BSF, ITBP और CAF के जवान माओवादियों के खिलाफ पूरी ताकत से डटे हुए हैं। 2025 की शुरुआत से अब तक 100 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया गया है।

Exit mobile version