Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों के प्राचार्यों की लगेगी क्लास, एक हफ्ते में 10वीं- 12वीं के रिजल्ट मांगे

रायपुर: छत्तीसगढ़ में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के प्रिंसिपलों को शिक्षा विभाग अब क्लास लगाने वाला है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने एक हफ्ते के भीतर दसवीं और बारहवीं कक्षाओं में सबसे अच्छे और सबसे बुरे परिणाम वाले स्कूलों की लिस्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने बताया, कि माध्यमिक शिक्षा मंडल से दोनों बोर्ड परीक्षाओं (10वीं और 12वीं) के परिणाम विद्यालयवार एक हफ्ते के भीतर अ और ब (दो श्रेणी) में मांगी गई है। इससे पता चलेगा कि इस शैक्षणिक सत्र में कौन से स्कूल का कितना-कितना प्रतिशत रिजल्ट रहा है। परिणामों के विश्लेषण और गुणवत्ता उन्नयन के लिए यह जानकारी मांगी गई है।

उन्होंने बताया कि लिस्ट मिलने के बाद खराब रिजल्ट वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। जिन स्कूलों का रिजल्ट खराब होगा उन स्कूलों के प्रिंसिपलों से जवाब तलब किया जाएगा। उनसे पूछा जाएगा, कि सरकार जब वेतन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना पैसा खर्च कर रही है, तो इसके बाद भी रिजल्ट खराब क्यों है? खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों का लिस्ट स्थानीय कलेक्टरों को भेजा जाएगा।

Exit mobile version