छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, रवि मित्तल PMO के लिए रिलीव

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में पदस्थ किया है। साथ ही उन्हें जनसंपर्क आयुक्त समेत कई विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, रजत बंसल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

वहीं, 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव पद के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा। उनकी यह प्रतिनियुक्ति चार वर्ष या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

You May Also Like

More From Author