रायपुर। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आवंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र से प्राप्त अप्रैल-जून तिमाही के कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए निर्धारित किया है।
यह केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। विभाग के अनुसार, अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी हितग्राही इसका लाभ ले सकेंगे।
वितरण के तहत शहरी क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों (अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित) में अधिकतम 2 लीटर केरोसिन दिया जाएगा।

