Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में अहम नियुक्तियां, अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य सूचना आयोग में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही राज्य सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्त के पद पर दो अन्य नियुक्तियां भी की गई हैं। इनमें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी उमेश कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सभी नियुक्तियों की पदावधि, वेतन, भत्ते एवं सेवा की अन्य शर्तें भारत सरकार की 24 अक्टूबर 2019 की अधिसूचना के तहत बनाए गए “सूचना का अधिकार (केंद्रीय सूचना आयोग एवं राज्य सूचना आयोगों में पदावधि, वेतन, भत्ते एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2019” के अनुरूप होंगी। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से और उनके आदेशानुसार जारी किया गया है।

Exit mobile version