Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

ट्रैफिक दबाव कम करने 9 बायपास सड़कों के लिए 448 करोड़ रुपए मंजूर

रायपुर। प्रदेश में ट्रैफिक दबाव कम करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में नौ बायपास सड़कों के निर्माण हेतु 448 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है। यह निर्णय उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर लिया गया।

रायगढ़, धमतरी, बलौदाबाजार, बिलासपुर और बेमेतरा जिलों में विभिन्न बायपास सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इनमें तमनार, भखारा, नारी, कोनी-मोपका और छिरहा जैसे प्रमुख बायपास शामिल हैं।

अरुण साव ने कहा कि सरकार प्रदेश में तेज, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात के लिए बायपास, पुल और ओवरब्रिज निर्माण को प्राथमिकता दे रही है, जिससे लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version