Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा सत्र 2026-27 तक पुनर्नियुक्ति को मंजूरी

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से प्राचार्य तक) को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति देने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।

लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर शासन ने अनुमोदन देते हुए निर्देश दिया है कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। इस निर्णय से स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था की निरंतरता बनी रहेगी और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

Exit mobile version