Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: आज ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। प्रश्नकाल में मंत्री राजेश अग्रवाल, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल सदन पटल पर पत्र रखेंगे।

आज सदन में छत्तीसगढ़ ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा संशोधन विधेयक पारित किए जाने की संभावना है। उद्योग मंत्री औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन विधेयक भी पेश करेंगे।

सत्र के दौरान 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 8 याचिकाएं प्रस्तुत होंगी। वहीं विधायक सुशांत शुक्ला पीडीएस व्यवस्था और खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का मुद्दा उठाएंगे, जबकि वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर राज्य में प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को रोकने के लिए अशासकीय संकल्प पेश करेंगे।

Exit mobile version