छत्तीसगढ़ विधानसभा: 1.87 लाख करोड़ का विनियोग विधेयक पारित, सत्ता-विपक्ष में तीखी बहस

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.87 लाख करोड़ रुपये का विनियोग विधेयक पारित हो गया। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार वेलफेयर योजनाओं और संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है, जबकि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन, विज्ञापन आधारित शासन और जनहित की अनदेखी के आरोप लगाए।

महंत ने पूंजीगत व्यय, राजस्व वसूली, किसानों, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा और केंद्र-राज्य के बीच तालमेल पर भी सवाल उठाए।

You May Also Like

More From Author