होली अवकाश के बाद आज से फिर शुरू होगी छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही

रायपुर: होली अवकाश के बाद आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होगी। आज सदन में मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम विभिन्न पत्र सदन के पटल पर रखेंगे। वहीं आज दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाए जाएंगे, जिन्हें विधायक भावना बोहरा और ब्यास कश्यप द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

इसके अलावा सभापति गोमती साय द्वारा प्रतिवेदनों की प्रस्तुति भी की जाएगी। आज से विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा की शुरुआत होगी, जिसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी शामिल रहेंगे।

You May Also Like

More From Author