Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश: कई जिलों में अलर्ट, गौरेला-अमरकंटक मार्ग बंद

छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के कारण पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक भी बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गौरेला से अमरकंटक जाने वाली सड़क बारिश में बह गई है। इसके कारण छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच आवाजाही पिछले 14 घंटों से बंद है।

पहाड़ी इलाकों में भी बारिश का कहर जारी है। पेंड्रा में ज्वालेश्वर घाट के पास चुकतीपानी के समीप सड़क बह गई है। नाले के ऊपर बनाया गया वैकल्पिक पुल भी बह गया है।

मौसम विभाग ने आज कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम और बेमेतरा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और धमतरी, गरियाबंद, कोंडगांव, नारायणपुर और राजनांदगांव जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, 1 जून 2024 से अब तक राज्य में औसतन 248.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से 15 जुलाई तक सर्वाधिक बारिश बीजापुर जिले में 410.7 मिमी और सबसे कम सरगुजा जिले में 135.3 मिमी दर्ज की गई है।

Exit mobile version