रायपुर। छत्तीसगढ़ को कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) इकोसिस्टम के विकास के लिए बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि मिली है। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने SASCI 2026-27 के तहत राज्य को 50 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। इस योजना के अंतर्गत यह राशि पाने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे स्वच्छ ऊर्जा, किसानों की आय बढ़ाने और हरित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि CBG नीति-2026 से कृषि अवशेषों का बेहतर उपयोग होगा, किसानों को अतिरिक्त आय मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
राज्य सरकार ने हाल ही में CBG परियोजनाओं की प्रगति और निवेश को बढ़ावा देने के लिए समीक्षा बैठक भी आयोजित की, जिसमें विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

