स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, रायपुर में सुबह 9 बजे होगा राज्य स्तरीय समारोह

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि राज्य स्तरीय समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।

बैठक में परेड, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, मंच, पंडाल, साफ-सफाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा और संस्कृति विभाग को सौंपी गई है।

साथ ही जिला और तहसील स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 7 से 15 अगस्त तक सभी शासकीय कार्यक्रमों में वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author