सुकमा आईईडी हमले में शहीद एएसपी आकाश राव को दी गई राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

रायपुर। सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को मंगलवार को माना स्थित चौथी वाहिनी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के तमाम दिग्गज नेता और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की और पार्थिव शरीर को कांधा देकर अंतिम विदाई दी।

इससे पहले शहीद आकाश राव की अंतिम यात्रा राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा स्थित निवास से निकाली गई। सजे-धजे रथ में पार्थिव शरीर को लेकर चल रही इस यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। रास्ते में आम नागरिक गमगीन माहौल में खड़े होकर शहीद को नमन करते नजर आए

चौथी वाहिनी में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के अलावा मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवानों ने सलामी देकर अंतिम सम्मान अर्पित किया।

You May Also Like

More From Author