Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

भाजपा ने RTI प्रकोष्ठ में की नियुक्तियां, 5 संभाग प्रभारियों और 3 जिला संयोजकों की सूची जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन के सूचना का अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने प्रदेश के पांच संभागों के लिए प्रभारियों और तीन जिलों के जिला संयोजकों के नाम घोषित किए हैं।

रायपुर संभाग की जिम्मेदारी संजय कोपुलवार, दुर्ग की खिलेश्वर गोस्वामी, बस्तर की सुरेन्द्र सोलंकी, बिलासपुर की विनोद भारती और सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी डॉ. सुनील जायसवाल को सौंपी गई है।

वहीं जिला स्तर पर बलौदाबाजार में विकास कुमार गुप्ता, मुंगेली में रविन्द्र केशरवानी और कोरबा में मनोज राठौर को RTI प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है।

भाजपा की इन नियुक्तियों को RTI से जुड़े संगठनात्मक कामकाज को संभाग और जिला स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version