Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सोशल मीडिया पर बीजेपी का कांग्रेस पर करारा वार, ‘सच का शरबत’ वीडियो से खोले राज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक जंग अब सोशल मीडिया के मैदान में और तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमला करने के लिए सोशल मीडिया को एक प्रभावी हथियार बना लिया है। ताजा मामला बीजेपी द्वारा जारी एक व्यंग्यात्मक वीडियो का है, जिसमें कांग्रेस नेताओं के कथित दुष्प्रचार और दोहरे रवैये पर निशाना साधा गया है।

वीडियो में दिखाया गया है कि एक कांग्रेस कार्यकर्ता जादूगर द्वारा दिए गए “सच के शरबत” को पीते ही अपनी ही पार्टी के नेताओं के राज खोलने लगता है। इस वीडियो के माध्यम से बीजेपी ने संदेश दिया है कि “सच के शरबत से दोमुंहे कांग्रेसियों का झोल पकड़ा गया, और विष्णु देव साय के सुशासन को देखकर इनकी बत्ती गुल हो गई।”

बीजेपी का यह डिजिटल हमला कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष करता है और अपने शासन को ईमानदारी व पारदर्शिता का प्रतीक बताता है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है और इसे लेकर दोनों दलों के समर्थकों में खासी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Exit mobile version