छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए हेल्पलाइन शुरू, परीक्षा संबंधी समस्याओं का मिलेगा समाधान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। परीक्षार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की समस्याओं के समाधान के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) द्वारा हेल्पलाइन शुरू की जा रही है। यह सेवा 15 फरवरी से चालू होगी, जहां विषय विशेषज्ञों और मनोवैज्ञानिकों की सहायता से विद्यार्थियों की शैक्षिक और मानसिक समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

कैसे मिलेगी सहायता?

छात्र सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक टोल-फ्री नंबर 1800-2334363 पर कॉल करके अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

विषय विशेषज्ञों की मदद से मिलेगी पढ़ाई में सहायता

माशिम सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि 15 फरवरी से 27 फरवरी तक अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान और लेखाशास्त्र के विशेषज्ञ विषयों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेंगे।

परीक्षा तनाव दूर करने के लिए मनोवैज्ञानिकों की टीम भी तैयार

रोजाना मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक और शैक्षिक अभिप्रेरक भी उपलब्ध रहेंगे, जो परीक्षा तनाव, डर और मानसिक दबाव को कम करने के लिए मार्गदर्शन देंगे। यह सुविधा रविवार को भी चालू रहेगी।

हेल्पलाइन का दूसरा चरण 28 फरवरी से 27 मार्च तक

पहले चरण के बाद, 28 फरवरी से 27 मार्च तक हेल्पलाइन का दूसरा चरण संचालित किया जाएगा, जिसमें आगामी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author