Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सीएम साय बोले—विकास की दिशा में मील का पत्थर होगा बजट 2026-27

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत होने वाले राज्य बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में अहम कदम बताया है। उन्होंने कहा कि नई विधानसभा में पेश होने वाला यह सरकार का तीसरा बजट ‘विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़’ के विजन को और मजबूती देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा।

उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ संकल्प के अनुरूप राज्य सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और आदिवासी समाज के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि यह बजट ‘सुशासन से समृद्धि’ मॉडल को मजबूत करेगा और बुनियादी ढांचे, रोजगार, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और मानव संसाधन विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भरता और आर्थिक प्रगति के नए चरण में ले जाने वाला साबित होगा।

Exit mobile version