Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले—विकास, रोजगार और सुशासन पर फोकस

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 को दूरदर्शी और विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि यह बजट ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत कार्ययोजना है। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास, गृह, शिक्षा, कौशल विकास और अधोसंरचना पर बड़ा फोकस रखा गया है।

बजट में आवास योजनाओं, जनजातीय विकास, बस्तर में रोजगार सृजन, सड़क निर्माण और शिक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। साथ ही युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा सहायता, स्टार्टअप और एआई मिशन को बढ़ावा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि नए साइबर थाना, पुलिस ढांचे का विस्तार और महिला सुरक्षा पर जोर राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करेगा। यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने, युवाओं को अवसर देने और ग्रामीण-शहरी संतुलन के साथ समग्र विकास सुनिश्चित करने वाला है।

Exit mobile version