Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बजट सत्र का दूसरा दिन: आज पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है, जिसमें वित्त मंत्री ओपी चौधरी राज्य का बजट पेश करेंगे। सत्र की कार्यवाही की शुरुआत अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक दीनदयाल पोर्ते के निधन के उल्लेख से होगी।

आज के सत्र में विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और टंकराम वर्मा अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।

मुख्यमंत्री से बिजली विभाग में रिक्त पद, प्रमोशन, अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों की जांच, ऊर्जा योजनाओं, किसानों को बिजली बिल में राहत और कोयला रॉयल्टी जैसे मुद्दों पर जानकारी मांगी गई है। वहीं वन मंत्री से यातायात नीति, टाइगर रिजर्व, धान खरीदी और नंदन वन से जुड़े विषयों पर सवाल होंगे।

इसके अलावा राजस्व मंत्री से अवैध कब्जे, अवैध प्लाटिंग, विश्वविद्यालयों में अनियमितता, आदिवासी जमीन के मामलों और लंबित राजस्व प्रकरणों पर जवाब तलब किया जाएगा।

Exit mobile version