Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

23 फरवरी से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, 22 को भाजपा विधायक दल की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। इससे पहले 22 फरवरी रात 8 बजे सीएम हाउस, नवा रायपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विपक्ष के सवालों का जवाब देने की रणनीति तैयार होगी।

सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी और यह 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। वहीं 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Exit mobile version