छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र आज से शुरू, पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा। इसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में प्रस्तुत करेंगे।

सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को अब तक 2,813 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1,437 तारांकित और 1,376 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। वहीं मंगलवार को 2026-27 का मुख्य बजट पेश किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author