Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

प्रवास 5.0 में गूंजी छत्तीसगढ़ के बस ऑपरेटर्स की आवाज, परिवहन क्षेत्र की समस्याएं उठाईं

रायपुर। बस ऑपरेटर्स कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (BOCI) के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘प्रवास 5.0’ में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत देशभर के परिवहन विशेषज्ञ और बस ऑपरेटर्स शामिल हुए। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व BOCI के चेयरमैन अजय गिल के नेतृत्व में किया गया।

छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने डीजल की बढ़ती कीमत, टोल टैक्स, परमिट, बीमा प्रीमियम और जीएसटी जैसी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते हुए समाधान की मांग की। साथ ही इलेक्ट्रिक बस, सीएनजी वाहन, डिजिटल टिकटिंग, जीपीएस ट्रैकिंग और फ्लीट मैनेजमेंट जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी प्राप्त की।

अजय गिल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बस परिवहन ग्रामीण क्षेत्रों की जीवनरेखा है। उन्होंने छोटे और मझोले बस ऑपरेटर्स के लिए राहत पैकेज, आसान ऋण और परिवहन क्षेत्र को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों की मांग की। सम्मेलन में नई सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और बेहतर यात्री सेवाओं पर भी चर्चा हुई।

Exit mobile version