Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

9 जून को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 9 जून को सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले लिए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि पिछली कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन लाने, राज्य में स्क्रैप सामग्री के निस्तारण के लिए एमएसटीसी के साथ अनुबंध को तीन वर्ष बढ़ाने तथा बिटुमिन (डामर) की कीमतों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के मद्देनजर सड़क निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदारों को सीमित क्षतिपूर्ति राशि देने जैसे अहम निर्णय लिए गए थे।

सरकार का मानना है कि इन फैसलों से प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, संसाधनों की बचत होगी और विकास कार्यों की गति बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version